संपादक मंगेश बन्सोड
*विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में किया प्रवेश, बोले- “विकास सिर्फ पंजे से”*
*देसाईगंज, 26 मई 2026:* देसाईगंज की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हुआ। समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं युवा नेता जिला अध्यक्ष इलियास खान ने आज पार्टी से त्यागपत्र देकर *महाराष्ट्र विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता मा. विजयभाऊ वडेट्टीवार* के नेतृत्व में *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस* में विधिवत प्रवेश किया।
नागपुर स्थित वडेट्टीवार साहेब के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में इलियास खान और सहकारियो को *कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा* पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर गडचिरोली जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
*प्रवेश के बाद इलियास खान ने कहा*, _”मैंने समाजवादी पार्टी में रहकर जनता की सेवा की, लेकिन देसाईगंज के विकास के लिए एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी। विजयभाऊ वडेट्टीवार साहेब और आमदार रामदास जी मसराम का विजन और कांग्रेस की विचारधारा ही देसाईगंज को आगे ले जा सकती है।
*विजयभाऊ वडेट्टीवार ने कहा*,इलियास खान_ जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। देसाईगंज के हर वार्ड, हर बूथ पर अब कांग्रेस का झंडा लहराएगा।”_
👍👍👍👍





